1. ट्रस्ट क्षेत्र में औद्योगिक ग्रामोद्योगिक विकास हेतु प्रचार-प्रसार व प्रशिक्षण के साधनों की व्यवस्था करना, औद्योगिक सुरक्षा हेतु समस्त कार्यवाही करेगी।


2. ट्रस्ट क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न कुटीर उद्योग तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा परिवर्तित ग्रामोद्योग का प्रचार प्रसार हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करी तथा उद्योग स्थापना हेतु उद्यमियों की सहायता करेगी।


3. ट्रस्ट अनुसूचित जाति, जनजाति, निर्बल वर्ग, विधवाओं, अपाहिजों तथा गरीब बच्चों के कल्याण हेतु हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू (अरबी) के माध्यम से शिक्षा एवं प्रादेशिक शिक्षा प्रदान करने हेतु समस्त प्रबन्ध वृद्धाश्रम, अनाथालय और विधवा आश्रम खोलने की व्यवस्था करेगी।


4. ट्रस्ट मानव मात्र के स्वास्थ्य सुधार व चिकित्सा हेतु संस्था औषधालय की स्थापना करेगी एवं प्रदूषण निवारणार्थ समस्त कार्य करेगी। पर्यावरण तथा उपभोक्ता संरक्षण व कल्याणार्थ कार्य करेगी।


5. ट्रस्ट अपने उद्देश्यों की स्थापना व पूर्ति हेतु चल-अचल सम्पत्ति का प्रबन्ध करके उसकी सुरक्षा एवं उचित प्रबन्ध करेगी।


6. ट्रस्ट गोसदान/गौशाला की स्थापना करेगी। निमित्त सरकार से भूमि/भवन की मांग कर सकेगी तथा सरकार व अन्य दानदाताओं से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेगी।


7. ट्रस्ट असहाय लोगों के लिए निःशुल्क अस्पताल व आवासीय परिसर का निर्माण कर सकेगी।


8. ट्रस्ट सब्जियों, अनाजों व फूलों का उत्पादन कर सकेगी तथा कृषकों को कृषि सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कृषि भण्डारण तथा बिक्री केन्द्र खोलेगी।


9. ट्रस्ट गरीब जनता की मृत्यु के पश्चात शमशान तक ले जाने हेतु निःशुल्क शव वाहन की व्यवस्था करना तथा दाह संस्कार हेतु निःशुल्क लकड़ी आदि की व्यवस्था करेगी।


10. ट्रस्ट गरीब व असहाय लड़कियों व विधवाओं की शादी कराने में मदद करेगी।


11. ट्रस्ट कोविड़ -19 के प्रकोप को समाप्त करने हेतु इसके निवारणार्थ चिकित्सा सुविधा मार्ग दर्शन एवं तत्सम्बधित किट्स वितरण करना। राज्य व केन्द्रीय सरकार तथा क्षेत्रीय इच्छुक दान से सहयोग प्राप्त करेगी।


12. ट्रस्ट आपदा प्रबन्धन एंव नियंत्रण हेतु समस्त कार्य करना।


13. ट्रस्ट आवारा व पालतु जानवरों एवं पशु पक्षियों की बीमारी तथा संक्रमण रोकने हेतु शल्य चिकित्सा केन्द्र खोलना तथा समस्त व्यवस्था करेगी।


14. ट्रस्ट मद्य निषेध पर आधारित सरकार के सहयोग से कार्यक्रमों का संचालन करेगी।


15. ट्रस्ट सम्पूर्ण साक्षरता मिशन के अन्तर्गत सम्पूर्ण कार्य करेगी।


16. ट्रस्ट गरीब व असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें व ड्रैस आदि वितरित करेगी।


17. ट्रस्ट स्वच्छ पेयजल मिशन के अन्तर्गत मलिन बस्तियों में स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।


18. ट्रस्ट आत्मरक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार हेतु लड़के एवं लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी तथा शरीर शौष्ठव प्रदर्शन हेतु कम्पीटिशनों, दंगलों का आयोजन करेगी तथा विजेताओं को पारितोषिक इनाम वितरण करेगी।


 

Facebooktwitterlinkedinmail